Motivate for islaam
( Present by Sartaj )
फ़िक़ही पहेलियां क़स्त 51
मुतफ़र्रिक़ाते नमाज़ की पहेलियां 2
4️⃣ सवाल----- सुन्नत नमाज़ पढ़ना जाइज़ नहीं, उसकी सूरत क्या है,
4️⃣ जवाब----- जबके जानता हो के सुन्नत पढ़ने से फ़र्ज़ नमाज़ क़ज़ा हो जाएगी तो इस सूरत में सुन्नत पढ़ना जाइज़ नहीं,
📚 शरहे वक़ायह जिल्द 1 सफ़ह 181)
5️⃣ सवाल----- क़अदा ए आखीरा के अलावा नमाज़ में कब दुरूद शरीफ़ पढ़ना मुस्तहब है,
5️⃣ जवाब----- क़अदा ए आखीरा के अलावा नमाज़ में दुआ ए कुनूत के बाद दुरूद शरीफ़ पढ़ना मुस्तहब है,
📗 रद्दुल मोहतार जिल्द 1 सफ़ह 348)
6️⃣ सवाल----- क़अदा ए आखीरा के अलावा नमाज़ में कब दुरूद शरीफ़ पढ़ना सुन्नत है,
6️⃣ जवाब----- क़अदा ए आखीरा के अलावा नमाज़े जनाज़ा में भी दूसरी तकबीर के बाद दुरूद शरीफ़ पढ़ना सुन्नत है,
📔 फ़तावा आलमगीरी, वग़ैरह)
7️⃣ सवाल----- किस सूरत में नंगे सर नमाज़ पढ़ना वाजिब है,
7️⃣ जवाब----- मर्द को हालते एहराम में नंगे सर नमाज़ पढ़ना वाजिब है,
📘 कुतुबे आम्मह)
8️⃣ सवाल----- किस सूरत में नंगे सर नमाज़ पढ़ना मुस्तहब है,
8️⃣ जवाब----- खुशूअ् व खुज़ूअ् की नियत से नंगे सर नमाज़ पढ़ना मुस्तहब है,
📗 बहारे शरिअत हिस्सा 3, सफ़ह 167)
9️⃣ सवाल----- किस सूरत में नंगे सर नमाज़ पढ़ना कुफ़्र है,
9️⃣ जवाब----- जबके नमाज़ की तहकीर मक़सूद हो मसलन नमाज़ कोई ऐसी मोहतिम बिश्शान (यानी कोई शान) की चीज़ नहीं के जिसके लिए टोपी पहनी जाए तो इस नियत से नंगे सर नमाज़ पढ़ना कुफ़्र है,
📚 दुर्रे मुख़्तार, रद्दुल मोहतार जिल्द 1 सफ़ह 421)
📗 बहारे शरिअत हिस्सा 3 सफ़ह 167)
🔟 सवाल----- ज़ौहर और मग़रिब की फ़र्ज़ नमाज़ पढ़ने के बाद कब नफ़्ल व सुन्नत पढ़ना मकरूह है,
🔟 जवाब----- अरफात में जबके ज़ौहर व असर और मुज़दल्फ़ा में मग़रिब व इशा की नमाज़ मिला कर पढ़ते हैं इस सूरत में ज़ौहर और मग़रिब की फ़र्ज़ नमाज़ पढ़ने के बाद नफ़्ल व सुन्नत पढ़ना मकरूह है,
📚 बहारे शरिअत हिस्सा 3 सफ़ह 23)
📘 बहरुर्राइक़ जिल्द 1 सफ़ह 253)
📗 अजाइबुल फ़िक़ह सफ़ह 157---158)
Next........
🌹 तालिबे दुआ 🤲👇
हज़रत मुफ़्ती मुहम्मद ज़ुल्फ़ुक़ार ख़ान नईमी साहब क़िब्ला व हज़रत मुफ़्ती मुहम्मद क़ासिम रज़ा नईमी साहब क़िब्ला और ग़ुलामे ताजुश्शरिअह अब्दुल्लाह रज़वी क़ादरी, मुरादाबाद यूपी इंडिया,
🌹📓📔📕📙📗📘📚🌹